अमर उजाला
Thu, 8 May 2025
इस कार्रवाई पर भारतीय सिनेमा इंड्स्ट्री के तमाम सेलेब्स अपनी सेना की शौर्यता की तारीफ कर रहे हैं।
इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने भी अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है।
भोजपुरी स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए स्टोरी शेयर की। उन्होंने भोजपुरी भाषा में लिखा, 'अच्छा तो भारतीय सेना को पाकिस्तान में शायरन बजाना था।'
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी अपने सोशल मीडिया पर ऑपेरशन सिंदूर की पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ‘आतंकिस्तान को सबक सिखाने चला है भारत, हर गोली का हिसाब होगा, हर बलिदान का बदला मिलेगा। जय हिंद।’
इसके अलावा अभिनेता रवि किशन ने भी एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, 'जय हिंद, जय हिंद की सेना।' इसके अलावा एक और पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने नारी शक्ति की ताकत को सलाम किया है, क्योंकि महिला अधिकारियों ने ही ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी थी।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उसमें उन्होंने लिखा, 'सिन्दूर महज महिलाओं के माथे की एक रेखा नहीं है। तुमने सिंध में हमारे सिन्दूर को मिटाने की कोशिश की, अब इसे आसमान में आग की तरह उठते हुए देखो, यह लाल रंग केवल सुंदरता के लिए नहीं है।’
'आज और हर दिन सशस्त्र बलों को मेरा सलाम', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलीं आलिया