35 लाख में बनी फिल्म ने कमाए 35 करोड़, इन भोजपुरी फिल्मों की कमाई उड़ा देगी होश

अमर उजाला

Fri, 21 February 2025

Image Credit : यूट्यूब

भोजपुरी इंडस्ट्री खुद को तेजी के साथ बढ़ा रही है। भोजपुरी फिल्मों को देखने वालों में भी इजाफा हुआ है। इस इंडस्ट्री की फिल्में काफी कम बजट में बनाई जाती हैं। भोजपुरी कई कम बजट फिल्मों ने करोड़ों की कमाई की है।
 
Image Credit : यूट्यूब

ससुरा बड़ा पईसावाला

साल 2003 में रिलीज हुई  इस फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी ने लीड रोल निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 35 लाख था जबकि इसने 35 करोड़ की कमाई की थी।
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रतिज्ञा 

साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिनेशलाल यादव, पवन सिंह, पाखी हेगड़े और सोनाली जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 78 लाख के बजट में बनी फिल्म ने 22 करोड़ का कारोबार किया था।
Image Credit : यूट्यूब

गंगा

यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी और रवि किशन भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भी लगभग 22 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Image Credit : यूट्यूब

बॉर्डर

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली दूबे ने भी लीड रोल निभाया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Image Credit : यूट्यूब

देवरा बड़ा सतावेला

साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में रवि किशन, मोनालिसा, पवन सिंह और रानी चटर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट  हुई थी।
Image Credit : यूट्यूब

मेहंदी लगा के रखना

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना के गाने काफी हिट हुए थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।
Image Credit : यूट्यूब

प्रियंका और बेटी से मिलकर उतर जाती है निक की थकान

इंस्टाग्राम
Read Now