भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के काफिले में शामिल हुई नई कार भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं इस बीच खेसारी लाल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं खेसारी लाल यादव ने फिर एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए कार की झलक दिखा रहे हैं खेसारी लाल अपने घरवालों के साथ पंडित से नई गाड़ी की पूजा करवाते नजर आ रहे हैं बता दें कि खेसारी ने लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है, इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव