अमर उजाला
Mon, 18 December 2023
भोजपुरी अभिनेता यश कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री निधि झा ने पिछले साल शादी रचाई थी
अब कपल ने अपने लिए नया सपनों का घर खरीदा और वे अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो गए हैं
निधि झा ने इंस्टाग्राम पर अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें साझा करते हुए यह खुशखबरी फैंस को दी
निधि ने कैप्शन में लिखा- हमारे नए बंगले के गृह प्रवेश में आकर आप सभी ने हमें जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे
हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ आजीवन बनाए रखेंगे, दिल की गहराइयों से आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद
कपल ने आलीशान बांग्ला खरीदा है, जिसके बाहर एक बड़ा सा नेमप्लेट भी लगवाया है, जिसपर यश और निधि लिखा हुआ है
यूपी-बिहार की नहीं हैं ये भोजपुरी हसीनाएं