अक्षय कुमार और सारा अली खान के बाद अब बाबा के बुलावे पर भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दर्शन करने केदारनाथ धाम पहुंची हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
जी हां, इन दिनों अक्षरा सिंह ने काम से ब्रेक लिया है और वे खूबसूरत वादियों की सैर कर रही हैं
Image Credit : Instagram
अभिनेत्री ने केदारनाथ धाम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे एक दम देसी अवतार में देखी जा सकती हैं, प्रिंटेड कॉटन सलवार- सूट में अक्षरा अपनी सादगी को दर्शा रही हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'महादेव की बेटी उनके शरण में', अभिनेत्री का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने सादगी भरे अवतार में भोले बाबा की शिला के दर्शन किए और मंदिर के बाहर की झलकियां फैंस के साथ साझा की
Image Credit : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसके जरिए वे अपने चाहने वालों को यहां के नजारे से रूबरू कराती दिखीं