साल के पहले दिन रानी ने जिम में जमकर बहाया पसीना, बोलीं- कोई गम नहीं... कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। नए साल के मौके पर रानी ने अपना फिटनेस वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम में कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी ने अपनी कड़ी मेहनत को लेकर एक मोटिवेशनल संदेश भी दिया है। उन्होंने लिखा, "कोई गम नहीं 2025, हम भी कम नहीं"। रानी चटर्जी की इस फिटनेस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी प्रेरित हो रहे हैं। रानी की मेहनत और समर्पण उनके फैंस को भी अपने फिटनेस गोल्स पर ध्यान देने के लिए प्रेरित रहा है। रानी चटर्जी की फिटनेस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके फॉलोअर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। ENT