अमर उजाला
Tue, 28 October 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति के बीच का वैवाहिक विवाद चर्चा में है। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति काराकाट सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सपोर्ट दिया है।
हाल ही में ज्योति को सपोर्ट करते हुए खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को नचनिया कह दिया। इस बात से ज्योति नाराज हो गईं।
न्यूज 18 से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा, ‘आप ऐसे ही किसी को नचनिया नहीं कह सकते हैं। बुरा लगता है। ऐसा कहकर आप तमाम कलाकारों को बेइज्जत कर रहे हैं।’
वह आगे कहती हैं, ‘जब आपको भीड़ चाहिए तो उनको ही बुलाते हैं। चुनाव प्रचार कराते हैं। अब उन्हीं का अपमान कैसे कर सकते हैं। वो कलाकार हैं, लोगों का मनोरंजन करते हैं।
पवन सिंह संग अपने रिश्ते पर भी ज्योति सिंह ने बात की। वह कहती हैं, ‘वो मेरे पति थे, पति हैं, पति रहेंगे। तलाक का केस फाइल किया गया है, लेकिन जब तक पेपर साइन नहीं हो जाता है, तब तक वो मेरे पति हैं।’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह कहती हैं, ‘मैं एक भारतीय नारी हूं। हमारे यहां शादी की अहमियत है। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि तलाक ना हो। मैं पवन जी के नाम से जानी जाती हूं। लोग मुझे उनकी पत्नी बोलते हैं। मैं आज भी उनकी पत्नी हूं।’
छठ पर भक्ति में डूबीं आम्रपाली, ट्रेडिशनल लुक में शेयर कीं फोटोज