बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी हर फिल्मों में हीरो के साथ-साथ एक विलेन की भी अच्छी भूमिका होती है, कभी-कभी तो फिल्मों विलेन भी हीरो पर भारी पड़ जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के उन खूंखार विलेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एंट्री होते ही दर्शकों की पसीने छूट जाते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री के खलनायकों की बात हो तो अवधेश मिश्रा का नाम लिस्ट में जरूर आएगा, अवधेश मिश्रा पर्दे पर आते हैं तो खौफ पैदा करते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रेम दुबे की भी यही खासियत है, बहुत ही प्यारे से दिखते हैं लेकिन जब रोल निभाते हैं तो उसमें वह विलेन को जिंदा कर देते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
करन पांडे भी भोजपुरी के खलनायक के रूप में आपको बहुत ही खतरनाक लगेंगे, खासकर उन्हें देखकर कई बार फैंस की चीख निकल जाती है
Image Credit : सोशल मीडिया
अंदाज और तेवर में संजय पांडे भी कम नहीं हैं उनके सामने भी कई बार ऐक्टर पानी भरते दिखाई देते हैं, इनकी ऐक्टिंग तो शानदार है ही पर्दे पर इनका प्रजेंस भी जबरदस्त है
Image Credit : सोशल मीडिया
सुशील सिंह भी ऐसे ही एक किरदार हैं, इनकी आंखें इतनी खतरनाक हैं कि इसे देखते ही आप डर जाएं कद काठी से भी सुशील सिंह बिल्कुल विलेन का अंदाज रखते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
भोजपुरी के युवा विलेन में नाम आता है अयाज खान का जो उम्र से काफी यंग हैं लिहाजा इनकी गिनती इंडस्ट्री के युवा एक्टर्स में की जाती है