'हरे कृष्ण हरे राम' गाने में रूह बाबा के डांस मूव्स के मुरीद हुए पिटबुल 'भूल भुलैया 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है इसके साथ ही फिल्म का पहला गाना 'हरे कृष्ण हरे राम' भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस करते दिखाई दे रहे हैं अब हाल ही में, पिटबुल ने कार्तिक के किलर डांस मूव्स की खूब सराहना की है पिटबुल ने कार्तिक के डेडिकेशन की खूब तारीफ की है बता दें कि 'हरे कृष्ण हरे राम' गाने में पिटबुल ने भी अपनी आवाज दी है ..........................