अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म ने शुरूआत से ही औसत कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सात करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 44.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट जारी रही। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.25 करोड़ की कमाई की।
दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल दर्ज किया गया।
दूसरे शनिवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे रविवार को 6.25 करोड़ की कमाई की।
इस तरह से फिल्म ने अब तक 58.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'भूल चूक माफ' फैंटसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें सीमा पाहवा और संजय मिश्रा भी अहम रोल में हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की बोल्ड फोटोज, फैंस के लिए लिखा खास मैसेज; जानिए कौन है वो?