वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई 'भूल चूक माफ' की कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

अमर उजाला

Tue, 3 June 2025

Image Credit : यूट्यूब

इन दिनों सिनेमाघरों में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' धूम मचा रही है। 

Image Credit : यूट्यूब

यह फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरूआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने वीकएंड पर भी जमकर पैसे कमाए लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई की थी। इसे अच्छी शुरूआत माना गया।

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरे और तीसरे दिन शनिवार और रविवार होने की वजह से फिल्म ने क्रमश: 9.5 और 11.5 करोड़ रुपये कमाए।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई, हालांकि फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 44.1 करोड़ रुपये कामाए।

Image Credit : सोशल मीडिया

आठवें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़, इसके बाद शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म की 11वें दिन की कमाई में गिरावट आई। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह से देखें तो 'भूल चूक माफ' की अब तक कुल कमाई 61.20 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

'बजरंगी भाईजान' के 10 साल होने के बावजूद मुन्नी को नहीं भूले लोग, 2000 बच्चों में से चुनी गई थी अभिनेत्री

सोशल मीडिया
Read Now