अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
7 करोड़ के साथ अपना खाता खोलने वाली ‘भूल चूक माफ’ ने अपने पांचवें दिन मंगलवार को 4.79 करोड़ की कमाई की।
पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन उसके चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई से ज्यादा है।
इससे पहले सोमवार को भूल चूक माफ ने 4.5 करोड़ की कमाई की थी।
इस तरह से पांच दिनों में राजकुमार राव की फिल्म ने कुल 37.31 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की पांच दिनों की कमाई को देखकर लगता है कि फिल्म अपनी लागत आसानी से वसूल लेगी।
जिस तरह से वीक डे पर भी फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को बढ़त हुई।
उससे ऐसा लगता है कि वीकेंड पर फिल्म और भी बेहतर कमाई कर सकती है।
मंगलवार को ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में दिखी गिरावट, जानें लिलो एंड स्टिच की कमाई