अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी संडे एंजॉय करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिय पर साझा की हैं।
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो एलए (लॉस एंजिल्स) में रविवार की छुट्टी का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में भूमि शॉपिंग करते भी दिख रही हैं। वो एक शोरूम में कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। जहां वो अपने लिए ड्रेसेज सेलेक्ट कर रही हैं।
ब्लू जींस, ब्लैक टॉप, व्हाइट स्वैटर और व्हाइट कैप में भूमि अलग-अलग अंदाज में पोज भी दे रही हैं।
एलए की गलियों में घूमती भूमि शॉपिंग के साथ-साथ खाने का भी लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने अपनी एक डिश की भी तस्वीर साझा की है।
तस्वीरों को साझा करते हुए भूमि ने कैप्शन में कई सारे हैशटैग लगाए हैं। जिनमें संडे वाइब, गोल्डेन ऑवर ग्लो, इजी लाइक संडे मॉर्निंग जैसे हैशटैग शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखे थे।
‘उतरन’ फेम टीना दत्ता ने पेट डॉग के लिए लिखा भावुक नोट, कहा- यही सच्चा प्यार है…