अमर उजाला
Wed, 27 December 2023
बिग बॉस 17 शो आए दिन दर्शकों के लिए कुछ मसाला लेकर आता है
ऐश्वर्या शर्मा के एविक्शन के बाद घर में एक बार फिर मन्नारा और मुनव्वर की लड़ाईयां देखने को मिल रही है
इस बीच कोरियन पॉप सिंगर औरा को आयशा का फ्रेंक होना कुछ रास नहीं आ रहा है
आयशा जबर्दस्ती औरा को किस करती नजर आती हैं, जिसकी शिकायत औरा मुनव्वर से करते हैं और बाद में मुनव्वर उन्हें समझाते नजर आते हैं
इसके साथ ही औरा ने आयशा की इस हरकत को लेकर मन्नारा से भी बात की है
आयशा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर उन्हें यह चीज अच्छी नहीं लग रही है तो उन्हें मुझसे आकर कहनी चाहिए'
बिग बॉस में अंकिता लोखंडे ने खोली पति विक्की जैन की पोल