बिग बॉस में किसका सपोर्ट कर रहे सुनील शेट्टी? जानें यहां बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले इवेंट शुरू हो गया है ट्रॉफी के लिए मुनव्वर, अंकिता, अभिषेक, मनारा और अरुण के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है हाल ही में सुनील शेट्टी बिग बॉस के सेट पर अपने नए शो डांस दीवाने को प्रमोट करने पहुंचे इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि वे बिग बॉस 17 में किसका सपोर्ट कर रहे हैं इस पर सुनील ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वे सलमान खान का सपोर्ट कर रहे हैं सुनील की इस बात वहां मौजूद पैपराजी के चेहरे पर मुस्कान आ गई एंटरटेनमेंट डेस्क