अपनी कजिन मन्नारा के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा बिग बॉस के घर में आजकल हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म होने की कगार पर आ गया है 'बिग बॉस 17' के टॉप फाइव कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार के साथ मन्नारा चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है हाल ही में मन्नारा को बिग बॉस शो में टूटता देख उनकी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनका हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं 'बिग बॉस 17' में मन्नारा चोपड़ा का सफर काफी उतर चढाव से भरा रहा है प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मन्नारा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'तुम सिर्फ जीत पर ध्यान दो और अपना बेस्ट देने की कोशिश करो' इससे कुछ दिन पहले भी जब विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा को अपशब्द कहे थे तब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी मन्नारा का समर्थन करती नजर आई थीं बता दें कि मन्नारा चोपड़ा परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं मन्नारा के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा