ईशा-सर्मथ के रिश्ते में आई दरार? लग रहीं अटकलें बिग बॉस 17 में ईशा और समर्थ की जोड़ी ने काफी लाइमलाइट लूटी थी लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं दरअसल, हाल ही में बिग बॉस प्रतिभागियों की पार्टी में समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने एक साथ शिरकत नहीं की इसके अलावा दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने पोज भी नहीं दिया इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हालांकि, इस बारे में दोनों ही कलाकारों की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है एंटरटेनमेंट डेस्क