मुनव्वर फारुकी-हिना खान का 'हल्की हल्की सी' गाना रिलीज हिना खान और मुनव्वर फारुकी का गाना 'हल्की हल्की सी' रिलीज हो गया है इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल लग रही है हिना और मुनव्वर गाने में रोमांटिक लुक में नजर आ रहे हैं यूजर्स को दोनों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है मुनव्वर बिग बॉस 17 के विजेता हैं, वहीं हिना खान भी रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतियोगी रही हैं इस गाने को असीस कौर और साज भट्ट ने गाया है -