अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
'बिग बॉस 18' में इस बार अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा ने ग्लैमर का तड़का लगाया, हालांकि, वह ज्यादा दिनों तक घर के अंदर नहीं रह सकी और एविक्ट हो गईं
एक इंटरव्यू में यामिनी ने बिग बॉस में एंट्री लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया, उनके अनुसार शो में एंट्री लेना इतना आसान नहीं है
रिपोर्ट्स के मुताबिक यामिनी ने कहा, हमारे बहुत सारे साक्षात्कार हुए, हमने 6-7 घंटे का इंटरव्यू दिया, जिसमें चार लोग बैठे थे
वह चार लोग जब हमसे सवाल पूछते है तो रैपिड सवाल पूछते हैं, हमें दबाव में डाला जाता है ताकि हमारा रिएक्शन सामने आए
इस दौरान आपके सहने की क्षमता को देखा जाता है, देखा जाता है कि आप कितनी जल्दी रिएक्ट करते हैं और कितनी समझदारी के साथ आप जवाब देते हैं
वह देखते हैं कि आप बिग बॉस के अंदर जा रहे हो तो वहां टिक पाओगे या दो दिनों के अंदर ही घर से बाहर आने के लिए रोने लगोगे
शो में आपका सेलेक्शन मेंटल टोलरेंस और इंटेलिजेंस के आधार पर होता है, यह केवल ग्लैमर के बारे में नहीं है
मगरमच्छ का जबड़ा चीरते दिखे कर्ण, ‘नागबंधम’ का पहला पोस्टर हुआ जारी