अमर उजाला
Sun, 5 January 2025
‘बिग बॉस 18’ प्रतियोगी शो जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं
इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी काम्या पंजाबी आईं
काम्या इस दौरान विवियन डीसेना ने नाराज दिखीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि विवियन अपना सौ प्रतिशत नहीं दे रहे
उन्होंने विवियन डीसेना को उनके खेल के बारे में फीडबैक दिया और कहा कि वह दर्शकों को अपना असली साइड नहीं दिखा रहे हैं
हालांकि, विवियन को उनकी राय अस्वीकार करते हुए देखा गया
विवियन ने इस बारे में चाहत से कहा, "काम्या का कहना था कि ये वो विवियन नहीं है जिसे मैं जानती हूं तो तुम मुझे सिर्फ वर्कस्पेस पर जानती थी ना
यहां पर आने के बाद में किसी और चीज का मूल्यांकन, किसी और चीज से करना तो काम्या का बोलना मुझे बिल्कुल सही नहीं लगा किसी दिन काम्या से मिलूंगा, बैठूंगा, बात करूंगा”
बिग बॉस घर से वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर का सफर हुआ खत्म