अमर उजाला
Thu, 10 October 2024
पेशे से वकील गुणरत्न सदावर्ते इस समय सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के घर में बंद हैं
शो के प्रीमियर के कुछ दिनों के भीतर ही गुणरत्न ने बिग बॉस 18 के घर में तहलका मचा दिया है
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में गुणरत्न ने घरवालों के उन्हें जेल भेजने के फैसले को खारिज कर दिया है
गुणरत्न ने जोर देकर और स्पष्ट रूप से कहा कि वह जेल के अंदर नहीं जाएंगे और उन्होंने अपना आपा भी खो दिया
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो की शुरुआत अविनाश मिश्रा द्वारा घरवालों के गुणरत्न को जेल भेजने के फैसले की घोषणा से होती है
गुणरत्न कहते हैं- मुझे सजा मंजूर नहीं है, अन्याय के खिलाफ मैंने अन्न-जल भी त्याग दिया है, मेरे साथ अन्याय नहीं हो सकता
धनुष और अनिरुद्ध ने देखा 'वेट्टैयन' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो