अमर उजाला
Mon, 25 August 2025
'बिग बॉस 19' की शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स एक-एक करके घर के अंदर चले गए हैं। जानें पूरी लिस्ट
अशनूर कौर
अशनूर कौर इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। अशनूर टीवी सीरियल्य और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
जीशान कादरी
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के स्क्रीनराइटर और पेशे से लेखक, एक्टर और निर्माता जीशान कादरी भी इस बार शो का हिस्सा हैं।
तान्या मित्तल
आत्याध्मिक इन्फलुएंसर होने का दावा करने वालीं तान्या मित्तल इस सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट बनी हैं। तान्या को उनकी आलिशान और ठाठ-बाट वाली जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है।
आवेज दरबार
पॉपुलर इन्फलुएंसर आवेज दरबार भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। आवेज अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं।
नगमा मिराजकर
आवेज दरबार की सबसे करीबी दोस्त और इन्फलुएंसर नगमा मिराजकर भी इस सीजन बिग बॉस के घर में रहने के लिए आई हैं। नगमा के यूट्यूब पर 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
नेहल चुडासमा
मिस यूनिवर्स में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकीं मॉडल नेहल चुदासमा की भी शो में एंट्री हुई हैं। नेहल के इंस्टाग्राम पर करीब 1.6 लाख फॉलोअर्स हैं।
अभिषेक बजाज
पॉपुलर एक्टर अभिषेक बजाज भी शो में ट्रॉफी जीतने के मकसद से गए हैं। वो अब तक कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
बसीर अली
'रोडीज' और 'स्प्लिटस्विला' जैसे रिएलिटी शोज के विजेता रहे बसीर अली भी 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं। बसीर को सीरियल 'कुंडली भाग्य' में भी देखा गया था।
गौरव खन्ना
टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी शो का हिस्सा बने हैं। गौरव को आप 'अनुपमा' शो में देख चुके हैं। इससे पहले वो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भी जीत चुके हैं।
नतालिया
शो में विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस नतालिया की भी एंट्री हुई है जो इससे पहले 'वॉर 2' और 'हाउसफुल 5' में नजर आ चुकी हैं। पेशे से नतालिया एक सिंगर भी हैं।
मृदुल तिवारी
फेमस यूट्यूबर मृदुल तिवारी भी इस सीजन के सदस्य बने हैं। यूट्यब पर उनके 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
कुनिका सदानंद
टीवी और फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी इस बार शो का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।
नीलम गिरी
भोजपुरी डांसर नीलम गिरी भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी हैं। नीलम सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं।
अमाल मलिक
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बने हैं। अमाल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं।
फरहाना भट्ट
कश्मीर की रहने वालीं एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट फरहाना भी इस बार शो में नजर आ रही हैं। फरहाना ने फिल्म 'लैला मजनू' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
प्रणीत मोरे
स्टैंडअप कॉमेडियन और आरजे प्रणीत मोरे भी सलमान के शो में नजर आ रहे हैं। प्रणीत अपना कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।
एक महीने बाद भी मजबूती से टिकी है ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दे रही कड़ी टक्कर