अमर उजाला
Thu, 1 February 2024
पवित्रा पुनिया टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं
अभिनेत्री आज भले ही टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, लेकिन ऐसा समय भी था, जब अभिनेत्री ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे थे
अब हाल ही में, पवित्रा ने खुलासा किया कि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनके पास काम आने बंद हो गए थे
पवित्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने बिग बॉस में जितने भी पैसे जीते थे, वे परिवार चलाने में खर्च हो गए थे
पवित्रा ने कहा, 'बिग बॉस में जाने के बाद मेरे पास काम आने बंद हो गए थे, जितने भी पैसे थे, वह परिवार का ख्याल रखने में खर्च हो गए थे'
पवित्रा ने कहा कि बिग बॉस ने उनकी जिंदगी खराब कर दी थी, उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था और करीब एक साल उनके लिए काफी परेशानियों से भरा था
ग्रीन साड़ी में कातिलाना अदाएं दिखातीं साक्षी मलिक