जिया ने मां के स्वास्थ्य के लिए फैंस से की प्रार्थना करने की अपील बिग बॉस ओटीटी 2 फेम जिया शंकर इन दिनों कठिन दौर से गुजर रही हैं अभिनेत्री ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए फैंस से उनकी मां के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है जिया ने लिखा, 'आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे, मेरी मां सचमुच बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है' अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं, कृपया मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें' उन्होंने आगे लिखा, 'इस समय यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा, धन्यवाद, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें' ....