अमर उजाला
Mon, 12 February 2024
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं
एल्विश अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी काफी विवादों में रहते हैं
अब हाल ही में, एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं
अब एल्विश ने इस घटना को लेकर कहा, “भाई, देखो, बात ये है, ना मुझे शौक है लड़ाई करने का, ना मेरे को हाथ उठाने का शौक है, मैं अपने काम से काम रखता हूं, मैं चलता हूं नॉर्मल और जो फोटो खिंचवाने को कहता है, हम आराम से फोटो खींचते हैं पर, जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, उसे नहीं बख्शते
उन्होंने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारे साथ पुलिस और कमांडो थे, ऐसा नहीं है कि हमने कुछ गलत किया है, ये व्यक्तिगत था, उसने मुझ पर व्यक्तिगत कटाक्ष किया और मैंने जाकर उसे थप्पड़ मार दिया, मुझे कोई पछतावा नहीं है, ऐसा ही हूं मैं, उन्होंने गालियां दीं और मैंने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी"
एल्विश के फैन पेज से यह वीडियो साझा किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि वह शख्स एल्विश की मां को गाली दे रहा था
दूसरी शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं माहिरा खान?