मसाज वाली बात को चंद्रिका ने गलत तरीके से किया पेश, भड़के अनिल कपूर वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रही हैं इस शो में वह अपने खेल से लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में चंद्रिका ने साई केतन राव से बताया था कि उनके हाथ में दर्द है यह सुनकर केतन ने एक दोस्त के तौर पर उन्हें मसाज देने के लिए कहा, हालांकि, चंद्रिका ने इसके लिए उन्हें मना कर दिया था इसके बाद साई के मसाज वाली बात को वह सना मकबूल से साझा करती हुई नजर आई थीं साई की बात को गलत तरीके से पेश करने पर अभिनेता की दोस्त शिवांगी खेडकर ने उनके समर्थन में एक पोस्ट भी किया था वहीं, वीकएंड के वार में वह शो में नजर आईं और इस मुद्दे पर चंद्रिका पर निशाना साधती दिखीं शो में साई को गलत तरीके से पेश करने को लेकर अनिल कपूर ने भी वड़ा पाव गर्ल को फटकार लगाई एंटर