फिल्मों में बोल्ड सीन करेंगी वड़ा पाव गर्ल? सलमान संग करना चाहती हैं काम वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित का बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आ गई हैं घर से बाहर आने के बाद वह खूब खबरों में बनी हुई हैं, हाल ही में उन्होंने फिल्मों में जाने को लेकर बात की है चंद्रिका दीक्षित से हाल ही में सवाल किया गया कि फिल्मों में काम करने का मौका मिला, तो वह किसके साथ काम करना चाहेंगी उन्होंने कहा, 'मौका मिला तो जरूर फिल्मों में काम करूंगी, लेकिन जैसे मैंने पहले कहा कि बोल्ड सीन देना नहीं पसंद, बाकि जैसा रोल मिलेगा वो करूंगी' चंद्रिका ने कहा कि उनकी सलमान खान से मिलने की इच्छा है उनसे सलमान के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उनके साथ काम करने की इच्छा जरूर रखती हूं' ....