कृतिका को हुआ था शादी के बाद पछतावा, बिग बॉस में किया खुलासा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं, इस शो में वे अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज के खुलासे कर रही हैं हाल ही में शो में अरमान की दोनों पत्नियां शादी के बाद की चुनौतियों पर बात करती दिखीं पायल ने बताया कि शुरुआत में मुझे समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है इस बीच पायल की बात सुनकर कृतिका ने कहा कि शादी के बाद मुझे लगा था कि मैंने बड़ी चूक कर दी है, मैं एक छोटे से परिवार को बर्बाद कर दिया है पायल ने बताया कि उस वक्त हम एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल तक ऐसा चला फिर धीरे-धीरे चीजें ठीक होने लगीं एंटर