अमर उजाला
Sat, 3 August 2024
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम कर ली है
रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन का कहना है कि सना डिजर्विंग नहीं हैं, वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वह फिक्स्ड विजेता हैं
एक बातचीत में सना ने इस पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि पूरे सफर में मुझे बिग बॉस से डांट पड़ी है
उन्होंने कहा कोई फेवर नहीं है, कई बार मेरे कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा हुई, वीकेंड के वार पर मुझे मुश्किल स्पॉट में डाला जाता था
ज्यादातर घरवाले शो में सना के खिलाफ थे, उन्होंने कहा कि मुझे काफी नकारात्मकता का सामना करना पड़ा
सना ने कहा, ‘मैं एनर्जी और वाइब पर यकीन करती हूं, मेरे आसपास कोई पॉजिटिविटी नहीं थी, घर के 80 प्रतिशत लोग मुझे पसंद नहीं करते थे’
हालांकि, मुश्किलों के बाद भी अभिनेत्री ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीत ली है
'वेदा' से पहले इन फिल्मों में दिखा जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार