हिंसा की वजह से बिग बॉस के घर से निकले ये सितारे बिग बॉस 17 में हिंसा की वजह से सनी आर्या उर्फ तहलका को घर से निकाल दिया गया है सनी आर्या उर्फ तहलका से पहले भी बिग बॉस से कई सितारों को हाथापाई की वजह से बीच शो से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक शर्मा ने आकाश डडलानी को धक्का दे दिया था, जिसकी वजह से निर्माताओं ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था बिग बॉस 8 में पुनीत इस्सर ने गलती से आर्या बब्बर को चोटिल कर दिया था, अपने बर्ताव के लिए माफी मांगने पर उनकी घर में दोबारा एंट्री हुई थी बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन की वीजे एंडी के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी, जिसके बाद कुशाल टंडन को घर से बेघर कर दिया गया था बिग बॉस 3 में लड़ाई के दौरान केआरके ने फैशन डिजायनर रोहित वर्मा पर एक बोतल फेंक कर मारी थी, जिसके बाद उन्हें घर से तुरंत बेघर कर दिया गया था बिग बॉस 14 में लड़ाई के दौरान विकास ने अर्शी को पूल में फेंक दिया था, जिसके बाद उन्हें घर से तुरंत बेघर कर दिया गया था हिंसा की वजह से बिग बॉस के घर से निकले ये सितारे