वे ब्लॉकबस्टर फिल्में, जो रामोजी फिल्म सिटी में हुई हैं शूट

अमर उजाला

Mon, 10 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

रामोजी राव फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव के निधन के चलते फिल्मी इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है, वो फिल्म निर्माण के क्षेत्र की एक बहुत बड़ी हस्ती थे, उन्होंने 1996 में रामोजी फिल्म सिटी को बसाया था

Image Credit : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हर साल करीब 200 फिल्मों की शूटिंग होती है, आज हम आपको कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें इसी फिल्म सिटी में शूट किया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @thenameisyash

यश, श्रीनिधि शेट्टी, गरुड़ा राम और अनंत नाग अभिनीत फिल्म 'केजीएफ' की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी, इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था, इसमें रॉकी नाम के एक किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो ताकत और पैसे की तलाश में रहता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @thenameisyash

यह कोई कहने वाली बात नहीं है कि निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' कितनी बड़ी हिट थी, इसकी शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी में की गई थी, इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया समेत कई कलाकारों ने काम किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas

प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' भी इसी जगह शूट हुई थी, फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas

साल 2022 में आई एसएस राजामौली की एक और फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी में ही हुई थी, इसमें एक क्रांतिकारी और एक ब्रिटिश सेना के अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो कभी दोस्त हुआ करते थे, हालांकि बाद में एक ही मकसद के लिए साथ आ जाते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @jrntr

काम मांगने के लिए करण जौहर की कार के पीछे भागे थे 'ताजदार'

इंस्टाग्राम
Read Now