2024 के पहले छह महीनों में इन तेलुगु फिल्मों ने की मोटी कमाई
अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2024 के पहले छह महीने पूरे हो चुके हैं, इस साल तेलुगु सिनेमा की गिनी-चुनी फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब हो पाई, आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने अभी तक अच्छी खासी कमाई की है
Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas
'टिल्लू स्क्वायर' 29 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी, यह इस साल तेलुगु सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 125.75 करोड़ रुपये कमाए
Image Credit : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
साल की शुरुआत में ही तेलुगु फिल्म 'हनुमान' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी को चौंका दिया था, इसकी कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @tejasajja123
'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है
Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas
2024 के अगले छह महीने की बात करें तो 'देवरा: पार्ट 1', 'पुष्पा 2', 'गेम चेंजर', 'द राजा साब', 'मिस्टर बच्चन' और 'द गर्लफ्रेंड' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है
Image Credit : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
कमाई के मामले में इन सभी फिल्मों से भी तेलुगु सिनेमा को काफी उम्मीदें हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @jrntr
'कल्कि 2898 एडी' की सफलता पर 'अश्वत्थामा' ने जताया आभार