अमर उजाला
Mon, 9 September 2024
बॉबी देओल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं, उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं
अच्छा करियर होने के बावजूद भी अभिनेता ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होने साझा किया कि उन्हें शराब की लत लग गई थी
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष और शराब की लत से हुई मुश्किलों के बारे में साझा किया
उन्होंने माना की अतीत में हुई गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है
अभिनेता ने कहा कि मुश्किल दौर से हमें खुद ही निकलना पड़ता है, कोई हमारा हाथ नहीं थामता
बॉबी ने कहा कि हम सभी एक जैसी परेशानी से ही गुजरते हैं, लेकिन कोई किसी को रास्ता नहीं बता सकता, सबको अपना रास्ता ढूंढना पड़ता है
वह अपने मुश्किल दौर को याद कर भावुक हो गए और बताया कि किस तरह उन्होंने इससे खुद को बाहर निकाला
अभिनेता ने साझा किया उनका परिवार भी उन्हें दिलासा देने के अलावा और कोई मदद नहीं कर पा रहा था
लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके बच्चे ही उनसे सीखेंगे तब उन्होंने खुद को बेहतर करने के लिए काम करना शुरू कर दिया
अगले साल अक्षय दर्शकों को दिखाने वाले हैं 'भूत बंगला'