'स्त्री 2' ही नहीं, बल्कि इन फिल्मों में भी अक्षय ने किया था कैमियो
अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, इस फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो की काफी चर्चा हो रही है
Image Credit : इंस्टाग्राम @maddockfilms
ये पहला मौका नहीं है, जब अक्षय कुमार ने कैमियो किया हो, वो स्त्री 2 से पहले कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao
'ओम शांति ओम' में अक्षय कुमार के कैमियो ने लोगों का हंसाने का काम किया था, फिल्म में उन्हें एक पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड मिलने की उम्मीद में बैठे हुए देखा जाता है, लेकिन अवॉर्ड शाहरुख खान द्वारा निभाए किरदार ओम कपूर को मिल जाता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में भी कैमियो किया था, इसके एक सीन में वो आयुष्मान खुराना को काम की सलाह देते नजर आए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'ढिशुम' में तो अक्षय कुमार एकदम अलग ही अंदाज में कैमियो करते दिखाई दिए थे, उन्होंने समीर गाजी नाम के एक समलैंगिक का किरदार अदा किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम
'दिल तो पागल है' में भी अक्षय कुमार ने कैमियो किया था, वो माधुरी दीक्षित के किरदार पूजा के दोस्त की भूमिका में नजर आए थे, उनके लंबे बाल वाले लुक ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा था
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
श्रद्धा की लोकप्रियता में जबर इजाफा, इस मामले में आलिया-दीपिका को दी मात