2003 में आई इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन को मिली थी अच्छी रकम नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संजय दत्त की हिट फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में काम किया था, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी नवाज इस फिल्म में जेबकतरे के किरदार में दिखाई दिए थे और उनकी भूमिका बेहद छोटी थी उस वक्त तक नवाजुद्दीन कोई बड़ा नाम नहीं था, लेकिन फिर भी उन्हें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अपने काम का अच्छा खासा पैसा मिल गया था हाल ही में, बॉलीवुड बबल को दिए एक साक्षात्कार में नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 20 से 22 हजार रुपये मिले थे नवाज ने यह भी बताया कि करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से एक हजार, दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक मिल जाते थे। इन दिनों नवाजुद्दीन अपनी नई फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है d