भांजी आयत संग बर्थडे मनाते नजर आए सलमान सलमान खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बता दें कि सलमान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयत के साथ अपना बर्थडे शेयर करते हैं वहीं बीती रात सलमान ने अपनी भांजी, दोस्तों और फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ केक काटकर दोस्तों और फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं बॉबी देओल ने भी सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें बॉबी सलमान के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं भांजी आयत संग सलमान ने काटा अपने बर्थडे केक