सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, निर्माता ने लिया संन्यास, हीरोइन ने किया बॉलीवुड से तौबा

अमर उजाला

Thu, 20 February 2025

Image Credit : एक्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता सलमान खान एक बड़ा नाम है, जिनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर सारे आंकड़े तोड़ देती हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

आज हम आपको बॉलीवुड के भाईजान की वह फिल्म बताएंगे, जिसका संबंध हॉलीवुड से भी था। आज जानेंगे इससे जुड़ी अनोखी बातें।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

साल 2007 में सलमान खान की एक फिल्म आई ‘मैरीगोल्ड’, जिसे विलार्ड कैरोल द्वारा निर्मित किया गया था।

Image Credit : एक्स

इस फिल्म में ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फेम हॉलीवुड अभिनेत्री अली लार्टर ने बतौर एक्ट्रेस काम किया था।

Image Credit : एक्स

‘मैरीगोल्ड’ फिल्म का बजट 19 करोड़ रूपये था। 17 अगस्त 2007 को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

फिल्म की कहानी में यह दिखाया जाता है कि अली लार्टर को सलमान खान से प्रेम हो जाता है।

Image Credit : एक्स

इस फिल्म ने कुल 2 करोड़ रूपये कमाए थे। इसकी वजह बताई जाती है कि ‘चक दे इंडिया’ फिल्म भी उस समय सिनेमाघरों में चल रही थी।

Image Credit : एक्स

कहा जाता विलार्ड कैरोल एक अच्छे अमेरिकी निर्माता थे। लेकिन निर्माता के तौर पर 'मैरीगोल्ड' उनकी आखिरी फिल्म रही।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

हॉलीवुड फिल्मों में कई हिट्स दे चुकी अली लार्टर की हिंदी भाषा में ‘मैरीगोल्ड’ आखिरी फिल्म साबित हुई।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

बेटी के ससुराल में जया का जलवा, पैपराजी से बोलीं- ‘आप की कृपा है’

इंस्टाग्राम
Read Now