अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अभिनेता पांच से दस फिल्मों के बाद ही गायब हो जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी फिल्मों की गिनती करने बैठ जाओ तो खत्म ही नहीं होती
शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अनिल कपूर और अनुपम खेर ऐसे कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं
शक्ति कपूर अब भले ही फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन उनकी कुल फिल्मों का आंकड़ा सुनकर आप दंग रह जाएंगे, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति अपने अभी तक के करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं
अरुणा ईरानी अपने दौर के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणा ने अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है
साल 1983 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अनिल कपूर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं
पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त