दो दिन तक घर में पड़ी रही इस दिग्गज अभिनेत्री की लाश, अभी तक नहीं सुलझा मौत का रहस्य

अमर उजाला

Sun, 2 March 2025

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कलाकार हुए, जिन्होंने अचानक इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

Image Credit : यूट्यूब

आज जानेंगे ऐसी ही बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जिनके मौत का रहस्य आज तक नहीं सुलझा।

Image Credit : यूट्यूब

दिव्या भारती

16 साल की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में छा जाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत सबसे चौंकाने वाली थी। साल 1993 में 19 साल की अभिनेत्री की पांचवें फ्लोर से गिरने से मौत हो गई थी। इस बात पर किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन आजतक इनकी मौत का कारण एक रहस्य बना हुआ है।

Image Credit : यूट्यूब

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की 2018 में दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था और लोगों के मन में कई सवाल पैदा किए थे।

Image Credit : यूट्यूब

राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान ने 2013 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। पुलिस जांच में इसे आत्महत्या कहा गया था, बल्कि परिवार वालों का कहना था कि यह एक हत्या है।

Image Credit : यूट्यूब

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभिनेता की मौत उस समय सबसे बड़ा मुद्द बना हुआ था। फैंस इसे हत्या कह रहे थे, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया था।

Image Credit : यूट्यूब

साल 1964 में दिग्गज अभिनेता गुरुदत्त की दवाओं के अधिक डोज लेने से मौत हो गई थी। सबूतों की कमी के कारण इस घटना की असली वजह आजतक नहीं पता चली।

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार परवीन बॉबी की मौत ने भी सबको चौंका दिया था। साल 2005 में एक्ट्रेस की रहस्यमई तरीके से मौत हो गई थी। घटना की सूचना दो दिन बाद मिली थी। आज भी यह सवाल बना हुआ है कि मौत कैसे हुई।

Image Credit : यूट्यूब

‘बेबी जॉन’ फेम एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इस अभिनेता के साथ कर सकती हैं स्क्रीन शेयर

इंस्टाग्राम- @keerthysureshofficial
Read Now