‘आश्रम’ फेम बॉबी देओल ही नहीं, इन अभिनेताओं ने भी फिल्मों में निभाया है ढोंगी बाबा का किरदार

अमर उजाला

Sat, 22 February 2025

Image Credit : यूट्यूब

सिनेमा पर्दे पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेताओं ने बाबा का किरदार निभाया है।

Image Credit : यूट्यूब

आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके अभिनय को देख आप चौंक जाएंगे।

Image Credit : यूट्यूब

मिथुन चक्रवर्ती

2012 में आई फिल्म ‘ओह मॉय गॉड’ में मिथुन चक्रवर्ती ने लीलाधर स्वामी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मिथुन ने एक धूर्त और चालाक बाबा का किरदार किया था, जो लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का काम करता था।

Image Credit : यूट्यूब

अभिमन्यु सिंह

‘ग्लोबल बाबा’ फिल्म में अभिमन्यु सिंह एक अपराधी रहते हैं, जो पुलिस के एनकाउंटर से बच निकलते हैं। इसके बाद वह ग्लोबल बाबा के किरदार में नजर आते हैं।

Image Credit : यूट्यूब

राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में सौरभ शुक्ला ने तपस्वी महाराज का किरदार निभाया है। इसमें वह झूठ और फरेब का सहारा लेकर समृद्धि हासिल करते हैं।

Image Credit : यूट्यूब

जयदीप अहलावत

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ में जयदीप अहलावत ने एक ऐसे बाबा का किरदार निभाया है, जो साधु के वेश में महिलाओं का शोषण करता है।

Image Credit : यूट्यूब

बॉबी देओल

‘आश्रम’ वेब सीरीज में बॉबी देओल ने निराला बाबा का किरदार किया है। बॉबी ने इसमें एक निगेटिव बाबा का रोल किया है। हाल ही में 'आश्रम' सीरीज के तीसरे सीजन का दूसरा भाग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Image Credit : यूट्यूब

घर के बहाने नेहा शर्मा ने दिखाया अपना नया लुक

इंस्टाग्राम@nehasharmaofficial
Read Now