इरफान खान से लेकर तापसी पन्नू तक ये कलाकार निभा चुके हैं जासूस का रोल

अमर उजाला

Sat, 31 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan/@taapsee

सिनेमाप्रेमियों के बीच जासूसी फिल्मों को लेकर एक अलग किस्म का उत्साह होता है, 13 सितंबर को स्पाई थ्रिलर फिल्म बर्लिन रिलीज होने वाली है, जिसमें राहुल बोस खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana

तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, अली फजल और इरफान खान भी अपने फिल्मी करियर में जासूस का रोल कर चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

तापसी पन्नू ने 'नाम शबाना' फिल्म में शबाना नाम की एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया था, फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी, इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @taapsee

अली फजल ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'खुफिया' फिल्म में इंटेलिजेंस एजेंट का किरदार अदा किया था, इसमें तब्बू और वामिका गब्बी ने भी अभिनय किया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @alifazal9

आलिया भट्ट 'राजी' फिल्म में सहमत खान के किरदार में नजर आई थीं, जो जासूसी होती है, फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

दिवंगत इरफान खान ने निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी डे' में पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय जासूस की भूमिका अदा की थी, जो 1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए न्याय की मांग करता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

रितेश देशमुख को भाया राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' का पोस्टर

इंस्टाग्राम @riteishd/rajkummar_rao
Read Now