साल 1986 मिथुन चक्रवर्ती के लिए शानदार रहा था, उस साल उनकी 'जाल', 'दिलवाला', 'स्वर्ग से सुंदर', 'मुद्दत', 'बात बन जाए', 'अम्मा', 'करमदाता', 'किस्मतवाला', 'नसीहत', 'प्यार के दो पल', 'शीशा', 'एक और सिकंदर', 'जिंदगानी', 'ऐसा प्यार कहां', 'मैं बलवान' और 'अविनाश' फिल्म रिलीज हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @zeetv
जिस साल मिथुन की सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी, उसी साल गोविंदा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और साल 1989 में गोविंदा की 14 फिल्में रिलीज हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्मी दुनिया में अपने पांव जमाने शुरू किए थे, साल 1977 में उनकी 'खेल खिलाड़ी का', 'चाचा भतीजा', 'किनारा', 'ड्रीम गर्ल', 'चरनदास', 'मिट जाएंगे मिटने वाले', 'स्वामी', 'धरम वीर' और 'चला मुरारी हीरो बनने' फिल्में रिलीज हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam
शत्रुघ्न सिन्हा के करियर में भी कई मौके ऐसे आए थे, जब एक साल के भीतर उनकी कई फिल्में रिलीज हुई थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1971 में 10, 1972 में 12, 1973 में 13 और 1984 में 11 फिल्में रिलीज हुई थी