अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
हाल ही में महाकुंभ की धरती पर ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की दुनिया छोड़ संन्यास ले लिया था।
अब बॉलीवुड की 30 साल की इस अभिनेत्री ने सनातन को अपना लिया है और दीक्षा लेकर ग्लैमरस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह अभिनेत्री कोई और नहीं इशिका तनेजा हैं, जो 'इंदु सरकार' फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।
इशिका तनेजा यह भी कहती हैं कि महिलाओं को छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि उन्हें सनातन की सेवा के लिए बनाया गया है।
महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को मौनी आमवस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद इशिका ने सनातन धर्म का प्रचार करने की कसम खाई।
इशिका तनेजा ने साल 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था।
इशिका को साल 2016 में राष्ट्रपति द्वारा भारत की 100 सफल महिलाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
अभिनेत्री पर 60 मिनट में 60 मॉडल पर 60 फुल एयरब्रश मेकअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड है।
इशिका तनेजा ने मध्य प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी के मार्गदर्शन में जनवरी में दीक्षा ली थी।
‘रोज डे’ पर अपने वैलेंटाइन को भेजें इन फिल्मों के ये बेहतरीन गाने