अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
‘महाकुंभ 2025’ से बॉलीवुड से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सन्यांस लेने जा रही हैं
वह किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि लेंगी महाकुंभ में उन्होंने सन्यांस दीक्षा ली है, सन्यांस के बाद वह ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी
आज शाम ममता का पट्टाभिषेक होगा, बताया जा रहा है कि ममता पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं
ममता कुलकर्णी की गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में होती है, उन्होंने फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था
अभिनेत्री ने ‘आशिक आवारा' और 'करण-अर्जुन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया और फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए उन्हें 1993 में 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड मिला
वह तिरंगा, वक्त हमारा है, आशिक आवारा, बेताज बादशाह, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, आंदोलन, बाजी, पुलिसवाला गुंडा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, नसीब जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं
हैदराबाद के मंदिर पहुंचीं प्रियंका, 'एसएसएमबी 29' में शामिल होने की अटकलें तेज