अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां पहुंची हैं। इनके ड्रेस की काफी चर्चा हुई है। देखें उनकी तस्वीरें।
आलिया भट्ट ने कान में पहली बार डेब्यू किया है। उनके गाउन ने लोगों का दिल जीत लिया है।
कान फिल्म फेस्टिवल में 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल भी पहुंचीं। उन्होंने अपने बालों में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज की तस्वीरें लगाईं।
जान्हवी कपूर भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'होमबाउंड' का प्रचार किया।
कान के रेड कार्पेट पर अनुष्का सेन ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। उनकी ऑफ शोल्डर ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा है।
जैकलीन फर्नांडिस लाल ड्रेस में कान में पहुंचीं। उनकी इस ड्रेस को खूब सराहा गया।
ब्लेजर पहन कर ईशान खट्टर ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। उनके लुक की काफी तारीफ हुई।
अदिति राव हैदरी ने रेड ड्रेस में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाई हैं।
कान में हर किसी को ऐश्वर्या राय के आने का इंतजार था। वह कान फिल्म फेस्टिवल में सफेद साड़ी में पहुंचीं।
कान फिल्म फेस्टिवल में शर्मिला टैगोर भी पहुंचीं। यहां उनकी फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग हुई।
वीकएंड पर टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगाई जबरदस्त छलांग, जानें फिल्म का कलेक्शन