अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक घटना ने से पूरा देश सहम उठा है।
अब इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
इसमें उन्होंने अपनी कश्मीर के ही दौरे की एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाली घटना ने उन्हें हैरान कर दिया।
साथ ही उन्होंने लिखा कि यह क्रूर घटना वहां हुई, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जहां की शांति और सुंदरता पहचान है।
इसके अलावा अभिनेत्री ने पहलगाम में शांति और न्याय के लिए प्रार्थना भी की।
अभिनेत्री से पहले भी कई सितारों ने इस घटना पर निंदा प्रकट की है। इस आतंकवाद हमले में 26 मासूमों की जान चली गई थी।
अगर सारा अली खान के काम की बात करें तो आखिरी बार वह 'स्काई फोर्स' फिल्म में नजर आईं थीं।
मां हेमा मालिनी के साथ ईशा देओल ने शेयर की बचपन की तस्वीर, बहन के साथ आईं नजर