अमर उजाला
Sat, 7 June 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच टैटू का काफी क्रेज है। हम यहां आपको 10 एक्ट्रेसेस और उनके टैटू के बारे में बता रहे हैं, जो काफी यूनीक हैं और उनका मतलब भी बेहद खास है।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी गर्दन पर टैटू बनवाया था, जिसे उन्होंने बाद में अपग्रेड भी करवाया था। कंगना के टैटू में एक पंख है, एक क्राउन और एक तलवार है।
जान्हवी कपूर के मॉम श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर एक टैटू बनवाया था, जिस पर लिखा है- आई लव यू माइ लब्बू। ये श्रीदेवी का हाथ से लिखा हुआ नोट था, जिसका जान्हवी ने टैटू बनवाया था।
खुशी कपूर के एक टैटू में उनके परिवार के सदस्यों की डेट ऑफ बर्थ रोमन में लिखी है। दूसरा टैटू उनके बेस्ट फ्रेंड के नाम का है और तीसरे टैटू पर लिखवाया है- अपनी राह खुद बनाओ।
नुसरत भरूचा ने कमर के नीचे थाई पर एक बड़ा सा टैटू कराया हुआ है। यह फीनिक्स पक्षी का टैटू है, जिसके पंखों पर फूल हैं। इसका मतलब शांति, ऊर्जा का प्रतीक और आजादी से है।
सुष्मिता सेन ने अपने शरीर पर कई टैटू गुदवा रखे हैं। उनके टैटू का मतलब है- अपना रास्ता ढूंढ लूंगी या खुद बना लूंगी।
सामंथा रुथ प्रभु के शरीर पर भी कई टैटू हैं। एक टैटू दो तीर वाला है, जो उन्होंने कलाई पर बनवाया था और इसका मतलब है- अपनी पहचान खुद बनाओ।
लेडी गागा ने अपनी बाजू पर एक चूहे का टैटू बनवाया था, जो उनकी छोटी बहन को समर्पित है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कॉलर बोन पर एक स्टार का टैटू गुदवा रखा है। अभिनेत्री के मुताबिक उनका टैटू उन्हें गाइड करता है और हमेशा उनके साथ रहेगा।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी कई टैटू गुदवाए हुए हैं। उनका एक टैटू कुत्ते, बिल्लियों जैसे चार पैर वाले जानवरों को समर्पित है। इसमें छोटे-छोटे पंजों के निशान हैं।
राशा थडानी ने अपने गर्दन पर तितली का टैटू बनवाया हुआ है, जिसे उन्होंने मॉम रवीना को डेडिकेट किया था।
शमा सिकंदर ने परिवार के साथ मनाई ईद, देखें तस्वीरें