जब क्रिकेटर के रोल में दिखी ये एक्ट्रेस, रानी का किरदार था सबसे जुदा

अमर उजाला

Fri, 14 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

इन दिनों क्रिकेट के शौकीन लोगों की चांदी कट रही हैं, आईपीएल खत्म होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है, सभी जानते हैं कि क्रिकेट का बॉलीवुड से बड़ा खास नाता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @saiyami

क्रिकेट पर कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं, अधिकतर फिल्मों में पुरुष कलाकार ही नजर आए हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जब महिला कलाकार हाथ में गेंद और बल्ला थामकर क्रिकेट के मैदान में दिखाई दी थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp

सय्यामी खेर क्रिकेटर का रोल अदा कर चुकी हैं, उन्होंने 'घूमर' फिल्म में एक ऐसी गेंदबाज की भूमिका निभाई थीं, जो एक हादसे में अपना दाया हाथ गवांने के बाद कोच की मदद से एक नया बॉलिंग एक्शन तैयार करती हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @saiyami

रानी मुखर्जी ने 'दिल बोले हड्डिपा' में एक ऐसी पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था, जो पुरुषों की क्रिकेट टीम में शामिल होकर वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा रखती हैं 
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp

तापसी पन्नू, मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आई थीं, मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @taapsee

जान्हवी कपूर हाल ही में, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म में नजर आई थीं, उन्होंने एक ऐसी डॉक्टर की भूमिका निभाई थी, जो क्रिकेट की शौकीन होती है और महेंद्र नाम के विफल क्रिकेटर से शादी के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरती हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले महेश बाबू, तस्वीरें वायरल

इंस्टाग्राम
Read Now