सलमान से लेकर अमिताभ तक इन सुपरस्टार को सरकार से मिल चुकी है सुरक्षा

अमर उजाला

Fri, 12 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/amitabhbachchan

फिल्मी सितारे अपने काम से दुनियाभर में मशहूर तो हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह उनके लिए परेशानी का भी सबब बन जाता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

अधिकतर कलाकारों के पास अपनी सुरक्षा के लिए निजी अंगरक्षक होते हैं, लेकिन कई बार धमकियां मिलने के कारण इतनी सुरक्षा काफी नहीं होती, फिल्म इंडस्ट्री में कई मौके ऐसे आ चुके हैं, जब सरकार द्वारा कलाकारों को सुरक्षा देनी पड़ी थी   

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

अमिताभ बच्चन को सरकार से सुरक्षा मिल चुकी है, साल 2022 में अज्ञात कारणों के चलते उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अक्षय कुमार की भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, महाराष्ट्र सरकार द्वारा अक्षय कुमार को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पिछले साल जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी 

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद के बारे में लगभग सभी जानते हैं, बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद उन्हें भी वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

दिनदहाड़े लूटपाट का शिकार हुईं ये अभिनेत्रियां

इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya, @niasharma90
Read Now