विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं ये कलाकार

अमर उजाला

Sat, 1 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉलीवुड के कई कलाकार फिलिस्तीन के समर्थन में 'ऑल आइज ऑन राफा' वाली इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करके अपना समर्थन दे रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

ये पहला मौका नहीं है, जब बॉलीवुड सितारे किसी प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं, इससे पहले भी बहुत लोग अलग-अलग घटनाओं पर मुखर होकर सामने आते रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10

साल 2020 में दीपिका पादुकोण उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो जेएनयू में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंची थीं, उन्होंने बेखौफ होकर छात्रों का समर्थन किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दिल्ली स्थित जेएनयू विश्वविद्यालय में जब कुछ नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला किया था तो कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस घटना का विरोध किया था, तापसी पन्नू भी उन्हीं कलाकारों में से एक थीं, 
Image Credit : इंस्टाग्राम @taapsee

अक्सर विवादों में रहने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप भी जेएनयू हिंसा के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे, इस घटना को लेकर उन्होंने कहा था कि हम मूर्ख नहीं हैं, हम जानते हैं कि दंगे कैसे होते हैं और इस तरह के हालात कैसे बनते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10

स्वरा भास्कर भी जेएनयू हिंसा मामले में विरोध दर्ज कराने में पीछे नहीं रही थीं, उन्होंने विरोध जताते हुए कहा था कि हमने सरकार और कानून के प्रति पर्याप्त सम्मान दिखाया, लेकिन वह बार-बार जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हुई

Image Credit : इंस्टाग्राम @reallyswara

पैपराजी से बचने वाले सितारों को 'बैडमैन' ने दी 'गुड' सलाह

इंस्टाग्राम @gulshangrover
Read Now